बिजली के तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत, गांव में हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप

Avatar
Azaad Desk

NEWSDY मीडिया नेटवर्क

08 Sep, 2026 1 मिनट 38 व्यूज
बिजली के तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत, गांव में हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप
फ़ोटो: NEWSDY डेस्क

लातेहार - बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में रविवार देर रात बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौ'...

लातेहार - बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में रविवार देर रात बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौ'त हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात जंगली हाथियों का एक झुंड गांव में घुस आया था। इसी दौरान झुंड में शामिल एक हाथी बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने झुंड के कुछ अन्य हाथियों के भी घायल होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम मृत हाथी की मौ'त के कारणों की जांच करने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी का भी जायजा ले रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग हाथियों के झुंड से सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें: